उद्देश्य

🎯 Step by step plan
बड़ें उद्देश्य रखना जीवन को ईधन देना है वर्ना कोल्हू का बैल तो बनना ही हैं।
उद्देश्य बिना जिन्दगी-
1. बोर होती है।
2. न खत्म होने वाली शिकायतें रहती हैं।
3. उद्देश्य न होना विचारविहीनता का आविष्कार करता है और विचारविहीनता 'टाइमपास' जैसे शब्द को मस्तिष्क तक पहुचाता है।
4. मस्तिष्क उन्हें प्रोसेस करके टाइमपास के नए-नए उपाय सुझाता है और हम बन जाते हैं कोल्हू के बैल, लग जाते हैं चूहा दौड़ में।

🏹 करना क्या है- 1. पहले शान्त स्थान पर बैठ कर अपना समय निवेश करके उद्देश्य निर्धारित करें कि मुझे करना क्या है।
2. उद्देश्य की सूची बनाएं। उन्हें नम्बर दें कि पहले किसे करना है और बाद में किसे करना है।
3. बन चूकी सूची को कागज पर, डायरी पर, मोबाइल पर, कमरें में लिख लें। सुबह उठते ही इस सूची को पढ़ें, रात को सोने से पहले पढ़ें फिर अपने उद्देश्यों को सोचते हुए सो जाए। दिन में जब भी मौका मिलें सूची को पढ़ें। 30 दिन इसे बिना प्रश्न के करें।
4. शंका, भय और 'उद्देश्य कैसे पूरा होगा' इसके बारें में ना सोचें। आप आस्था और विश्वास के साथ सूची को नियमित पढ़ें, विश्वास बनाए रखें। बाकी का कार्य दैवीय शक्तियों पर छोड़ दें। आपका लक्ष्य आपको प्राप्त होगा।

प्रकाशवाणी

टिप्पणियाँ