प्रार्थना (Prayer) से शक्ति पाने के 10 उपाय

The Power of Position Thinking के 

प्रार्थना से शक्ति पाने के 10 प्रभावी उपाय, जीवन को आसान, सुखद और सहज बनाने के लिए इन उपायों का नियमित प्रयोग करें-

१. हर दिन कुछ मिनट का समय निकालें। इस दौरान कुछ भी ना बोलें। सिर्फ ईश्वर के बारे में सोचें। इससे आपका मस्तिष्क आध्यात्मिक रुप से ग्रहणशील बनेगा।


२. फिर आसान सहज शब्दों में प्रार्थना करें। आपके दिल में जो हो वह सब ईश्वर से कह दें। ऐसा ना सोचें कि आपको धार्मिक वाक्यों का ही प्रयोग करना है। अपनी भाषा में ही ईश्वर से बात करें। ईश्वर आपकी भाषा समझते हैं।


३. यात्रा के दौरान, बिजनेस में या बस में या ट्रेन में या प्लेन में या अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे प्रार्थना करें। अपनी आँखें बंद करके दुनिया से अपना ध्यान हटा लें और ईश्वर की उपस्थिति पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए छोटी-छोटी प्रार्थनाएं करें। आप हर दिन जितना ज्यादा करेंगे, आपको ईश्वर की उपस्थिति का एहसास उतना ही ज्यादा होगा।


४. प्रार्थना करते समय हमेशा माँगते ना रहें। इसके बजाय यह विश्वास जतायें कि ईश्वर ने आपको कितनी नियामतें दी हैं और अपनी अधिकांश प्रार्थनाओं में ईश्वर की कृपा के लिए उन्हें धन्यवाद दें।


५. इस विश्वास के साथ प्रार्थना करें कि सच्चे दिल से की जाने वाली प्रार्थना में इतनी शक्ति है कि यह आपके और आपके प्रियजनों के जीवन में ईश्वर के प्रेम और संरक्षण को ला सकती है।


६. प्रार्थना में नकारात्मक विचार का प्रयोग कभी ना करें। केवल सकारात्मक विचार से ही परिणाम मिलते हैं।


७. हमेशा ईश्वर की इच्छा को स्वीकार करने के लिए सहमत रहें। आप जो चाहते हैं वो माँगें परन्तु यह भी कहें कि ईश्वर जो देगा, आप उसे खुशी-खुशी स्वीकार करेंगे। हो सकता है ईश्वर आपको माँगी गयी चीज से कोई बेहतर चीज दे रहा हो।


८. हर चीज को ईश्वर के हाथ में सौंपने की आदत डालें। सर्वश्रेष्ठ काम करने की योग्यता माँगें और परिणामों को पूरे विश्वास से ईश्वर के हाथों में सौंप दें।


९. जिन लोगों को आप पसन्द नहीं करते या जिन्होंने आपके साथ बुरा बर्ताव किया है, उनके लिए प्रार्थना करें। नफरत या विद्वेष आध्यात्मिक शक्ति की पहले नम्बर की बाधा है।

१०. उन लोगों की सूची बनायें, जिनके लिए आप प्रार्थना करने वाले हैं। आप दूसरों के लिए जितनी ज्यादा प्रार्थना करेंगे, खासकर अजनबियों के लिए, आपको उतने ही सुखद परिणाम मिलेंगे।

(समय-समय पर इसे दुबारा पढ़ते रहें) 

सन् 2020 आपके लिए शुभ हो।


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें